A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :ई रिक्शा पलटने से मासूम सहित चार घायल 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। नेशनल हाईवे में ई रिक्शा पलट जाने से मासूम बच्चा सहित चार लोग घायल हो गए जिनमे से दो की हालत नाजुक होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित ई रिक्शा पलट गया जिसमे दिव्या (12)पुत्री बिंदा प्रसाद निवासी सुमेरपुर,मवईया निवासी सुनीता (60)पत्नी भगवानदीन, और कौहारी निवासी आलोक (05)पुत्र अवधकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहाँ से दिब्या और सुनीता को गंभीर चोँटोँ के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।फिलहाल दोनों को गंभीर चोँटे बताई जा रही हैं।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!