खरगोन

फायनेंस कंपनी की किस्तों के दबाव में युवक ने उक्त घातक कदम उठाया है।

खरगोन कोतवाली क्षेत्र के कालाखेत लक्ष्मी नगर में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक युवक अपने ही घर में साड़ी का फंदा बनाकर झूल गया। नजर पडने पर परिजन युवक को अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि निजी फायनेंस कंपनी की किस्तों के दबाव में युवक ने उक्त घातक कदम उठाया है।

पीएम रुम पहुंचे मृतक के बड़े भाई विक्की और मनीष ने बताया कि कुंदन ढोल- ताशें बजाने का काम करता था। कुंदन ने एक निजी कंपनी से 50 हजार रुपए का कर्ज लिया था। समय पर उसकी किस्त नही चुका पाया था, जिससे कंपनी के कर्मचारी उसे बार-बार किस्त जमा करने के लिए परेशान कर रहे थे। मनीष और विक्की ने फायनेंस कंपनी कर्मचारी पर धमकाने के लिए कार्रवाई की मांग की है।

Show More
Back to top button