http://नोहर जिला हनुमानगढ़,राजस्थान। जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय नोहर में पद स्थापित परिवहन निरीक्षक रायसिंह के सम्मान में 12 जनवरी 2026 को सुबह 9.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक श्री बाबाजी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल भगतसिंह चौक नोहर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजित किया गया।। हॉस्पिटल के व्यवस्थापक रविश बेनीवाल ने बताया कि इस शिविर का आयोजन युवा टीम नोहर द्वारा किया गया है,साथ ही बताया कि हॉस्पिटल में इस दिन ओपीडी सेवाएं व जांच की सुविधा निःशुल्क की गई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहे इंस्पेक्टर रायसिंह को साफा पहनाकर उनका मान सम्मान किया गया। रवीश बेनीवाल ने बताया शिविर में रक्त संग्रहण नोहर ब्लड सेंटर नोहर द्वारा किया गया व शिविर में 148 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया, वहीं रक्तदाताओं को सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया। आपको बताते चले को जिला परिवहन कार्यालय नोहर में पद स्थापित परिवहन निरीक्षक रायसिंह वर्तमान समय में सड़क सुरक्षा को लेकर बेहतरीन कार्य कर रहे है व जनता को यातायात नियमों से रुबरु करवा रहे हैं।। इतना ही नहीं,इंस्पेक्टर रायसिंह द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के बारे में इस कदर जागरूक किया जा रहा है कि अब लोग आर टी ओ के नाम से भयभीत नहीं हो रहे,बल्कि साथ मिलकर रायसिंह का सहयोग कर रहे है व ज्यादा से ज्यादा लोग कानून की पांलना करने लगे हैं। परिवहन निरीक्षक रायसिंह इस बात से बेहद खुश है कि लोग उनकी समझाइश से संतुष्ट है व यातायात नियमों को भलीभांति समझने लगे हैं। सभी युवा साथी रायसिंह की कार्यशैली की मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे हैं।। अखंड भारत नई दिल्ली से मोहरसिंह की रिपोर्ट।