दौसाराजस्थान

स्वदेशी अपनाते हुए देश को विश्व की तीसरी आर्थिक ताकत देखना मोदी का सपना –डॉ. किरोड़ी लाल


रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास

दौसा। कृषि मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा भाजपा की ओर से बुधवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉक्टर करोड़ी लाल मीणा ने कहा कि भारत को विश्व की तीसरी आर्थिक ताकत बनाने का प्रधानमंत्री मोदी जी का सपना है। अमेरिका जैसे देश ने 25 फ़ीसदी ट्रैरिफ को 50% कर दिया। देश की आर्थिक स्थिति को डामाडोल करने की कोशिश की है। लेकिन भारत पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ा जीएसटी के दो स्लैब एक पांच परसेंट का एक 18 परसेंट का, उपभोक्ता के काम आने वाली वस्तुओं पर जीएसटी गटाइ है। हमारे विरोधी जीएसटी लगने से कमर टूटना बता रहे थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स कहते थे लेकिन आज सभी टैक्स को एक जगह कर इंस्पेक्टर राज को खत्म कर दिया गया और समान रूप से जीएसटी में लाई गई। प्रधानमंत्री ने लोकल फोर वोकल का नारा देकर स्वदेशी को बढ़ावा दिया है।
आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत रक्षा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर होता जा रहा है। किसानों के उत्थान के लिए डीए पी का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्लांट बढ़ाए जा रहे हैं। राजस्थान में जिप्सम के बड़े भंडार है प्रधानमंत्री ने कृषि मंत्री से कहा है राजस्थान के भंडार को देखते हुए उत्तम क्वालिटी का फर्टिलाइजर कर सकते हैं। इससे आधा देश आत्मनिर्भर हो जाएगा।विकसित भारत का एकमात्र मार्ग अधिक से अधिक भारतीय उत्पादों का उपयोग करें
स्वदेशी अपनाने और इसके प्रति आमजन को जागरूक करने को भाजपा चलाएगी “आत्मनिर्भर भारत अभियान”
विकसित भारत का एकमात्र मार्ग है आत्मनिर्भर भारत इसके लिए हम घर की रसोई से शुरूआत करेंगे- कपड़ों, बर्तनों, सजावट, त्योहारों, सबमें भारतीय उत्पादों का उपयोग करेंगे। यही सच्ची देशभक्ति है। दौसा में आज भापजा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती से शुरू होने वाले आत्मनिर्भर भारत अभियान की कार्ययोजना और इस दौरान होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कृषि मंत्री डॉक्टर करौली लाल मीणा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान समस्त विश्व ने भारत की आत्मनिर्भरता को महसूस किया है। पाकिस्तान ने हजारों ड्रोन दागे, लेकिन हमारे आकाश मिसाइल सिस्टम और आकाशतीर ने उन्हें हवा में ही खत्म कर दिया। अब हम खुद रक्षा उपकरण बनाकर निर्यात कर रहे हैं। आज देश में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, ऑटो पार्ट्स, सोलर पैनल, और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में विश्वस्तरीय उद्योग लग रहे हैं। इस से हमारे आयात घट रहे है व निर्यात में बढ़ावा देखने को मिल रहा है। स्वदेशी अपनाने से आत्मनिर्भर भारत बनेगा और उसी से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। मैं देशवासीयो से आवहन करता हूं कि स्वदेशी अपनाएं और देश को सशक्त बनाएं। जब हम हमारे आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की प्रगति की ओर बढ़ रहे हैं। आत्मनिर्भर भारत अभियान एक ऐसा अभियान है जो केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि भारत के नवजागरण का यज्ञ है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से लेकर स्टार्टअप तक, सरकार ने करोड़ों के लोन स्वीकृत किए हैं। आज देश में 1.50 लाख से अधिक स्टार्टअप हैं। हर जिले में एक स्थानीय उत्पाद को वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट के तहत अंतरराष्ट्रीय मंच दिया जा रहा है। अगर हम स्थानीय उत्पाद खरीदते हैं, तो हम भारत की आत्मा को सम्मान देते हैं। आत्मनिर्भर भारत केवल आर्थिक नीति नहीं यह एक राष्ट्रीय भावना है। डॉ.किरोडी लाल मीणा ने कहा कि हमारे देश में और देशों की तरह अच्छी गुणवत्ता के उत्पाद हैं जिस तरह चाइना का मांझा लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है जिसकी चपेट में आने से गर्दन तक कट जाने से कई हादसे हो चुके हैं लेकिन हमारे देश निर्मित मांझा किफायती होने के साथ कोई नुकसानदायक नहीं है अतः दीपावाली पर्व के साथ ही लोगों का अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पाद खरीदने का आह्वान किया एवं सभी भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाए स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत का संदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ विजन को धरातल पर उतारने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए 25 सितंबर से शुरू हुआ घर-घर स्वदेशी अभियान आगामी 3 महीने तक देश भर में चलाया जाएगा। अभियान का समापन 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर होगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान 25 सितम्बर से शुरू होकर 25 दिसम्बर तक चलेगा। इस दौरान पार्टी दिल्ली से गांव के अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक अपनी पहुंच सुनिश्ति कर उसे इस अभियान से जोड़ेगी। इसके लिए टोलियां बनाई जाएगी। जिला और ब्लॉक स्तर पर टोलियां बनाई जा चुकी है। वार्ता के दौरान आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला संयोजक डॉ. रतन तिवारी और जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल दौसा नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत  उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!