A2Z सभी खबर सभी जिले की

गोरखपुर में रोजगार महाकुंभ का आयोजन 14 एवं 15 अक्टूबर को

अलीगढ़ न्यूज

यूएई एवं ओमान के लिए 10655 रिक्त पदों पर होगा चयन

विभाग द्वारा 14 एवं 15 अक्टूबर को गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय के परिसर में रोजगार महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार महाकुभ में प्रतिभागी प्रतिष्ठित कम्पनियों के द्वारा विदेशों- संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) एवं ओमान की कम्पनियों में 10655 पदों पर प्रतिभागी अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार चौधरी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि रिक्त पदों में कन्स्ट्रक्शन वर्कर, सुपरवाईजर रिंगिग, मोबाइल पम्प आपरेटर, ट्राजिट मिक्सर, ड्राईवर, फोरमेन सिविल, हैवी ट्रक ड्राईवर, बस चालक, शटरिंग, कारपेन्टर एवं कन्सट्रक्शन हैल्पर जैसे पद सम्मिलित है।
उन्होंने बताया कि इस रोजगार महाकुभ में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी विभाग के नवविकसित रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जॉबसीकर श्रेणी में अपना पंजीकरण करा लें। पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात अभ्यर्थी उक्त रोजगार महाकुंभ में प्रतिभाग कर सकते है। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस में सम्पर्क किया जा सकता है ।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!