

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार ।। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशा निर्देश पर युग पुरुष स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को विद्योदय महाविद्यालय में “रन फॉर स्वदेशी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वामी विवेकानंद जी के सूत्र वाक्य “उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” के आधार पर विद्यार्थियों में राष्ट्रीय भावना जागृत करते हुए स्वदेशी मूल्यों, उद्यमिता कौशल विकास, शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य, अनुशासन बनाए रखते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वोच्च प्रदान करने हेतु प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था प्राचार्य डॉ. अजय वाघे द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के आदर्श को आत्मसात करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्रो. आर. एस. मुकाती, डॉ. माया देवड़ा, प्रो. चेतन शर्मा, प्रो. संतोष शर्मा आदि द्वारा भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। संचालन कार्यक्रम अधिकारी प्रो. बालाजी अवसरकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं समस्त शिक्षकों /कर्मचारियों द्वारा सूर्य नमस्कार के माध्यम मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य हेतु योगाभ्यास किया गया।