

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। 12 जनवरी 2026 को विकासखंड स्तरीय सूर्य नमस्कार का आयोजन सांदीपनि विद्यालय मनावर के मैदान पर किया गया। विकासखंड शिक्षा, जनपद शिक्षा केंद्र एवं सांदीपनि विद्यालय द्वारा कार्यक्रम का संयुक्त रूप से आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे जनप्रतिनिधि गण शिक्षक छात्र-छात्रा एवं गणमान्य नागरिक मीडिया से पत्रकारगण सम्मिलित हुए कार्यक्रम में भोपाल से प्रसारित माननीय मुख्यमंत्री जी का संदेश का प्रसारण किया गया। सूर्य नमस्कार के 12 चक्र को मंच के माध्यम से योग गुरु हुकुमचंद्र अगल्चा द्वारा करवाया गया कार्यक्रम में जिला भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चंचल पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, नगर भाजपा अध्यक्ष मोनू पाटीदार, जिला जनपद पंचायत सदस्य गणेश जर्मन, समाजसेवी रमेश चंद्र कुशवाहा, अमित शर्मा, अंकित शुक्ला, मुकेश बागेश्वर, पार्षद कैलाश चंद्र राठौर, लोकेश मुकाती, खेल प्रशिक्षक विशाल दामके ओर अनेक जनप्रतिनिधि गण सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुन्नालाल ठाकुर, विकासखंड स्रोत समन्वयक किशोर कुमार बागेश्वर, सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य सोहन शिंदे तथा स्टाफ के शिक्षक शिक्षिका छात्र छात्राओं के साथ कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य यशवंत डोडवे, बीएसी भागीरथ राठौड़, अशोक सोलंकी, मांगीलाल मसाने, जनशिक्षक प्रकाश वर्मा, सुरेशचंद्र पाटीदार, कालूराम वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम को भाजपा धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन युवाओं के लिए आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कार, स्वास्थ्य और राष्ट्रभाव का संचार होता है।
एवं बीआरसी किशोर बागेश्वर ने भी संबोधित कर स्वामी विवेकानंद के जीवन के संदर्भ में प्रकाश डाला एवं उनकी प्रेरणा से जीवन को सफल बनाने का संदेश दिया। रमेशचंद्र कुशवाह ने नशामुक्ति पर संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में मनोज नामदेव, आदर्श पाटीदार एवं उनकी टीम द्वारा समस्त अतिथिगण एवं छात्र छात्राओं को दूध और बिस्किट का वितरण करवाया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपेंद्र पाठक ने किया। आभार विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुन्नालाल ठाकुरने माना।