A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

आज मंझनपुर स्थित वृद्धाश्रम में सोनिया गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर बुजुर्गों को फल एवं मिठाई वितरित कर उनका जन्मदिन मनाया गया

आज मंझनपुर स्थित वृद्धाश्रम में सोनिया गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर बुजुर्गों को फल एवं मिठाई वितरित कर उनका जन्मदिन मनाया गया

त्याग और बलिदान की मूर्ति है सोनिया गांधी जी ~ गौरव पाण्डेय 

                                         वृद्धा आश्रम

संवाददाता: प्रभाकर मिश्र

कौशाम्बी।आज मंझनपुर स्थित वृद्धाश्रम में सोनिया गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर बुजुर्गों को फल एवं मिठाई वितरित कर उनका जन्मदिन मनाया गया एवं उनके मंगलमय जीवन की कामना की गई ! इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि त्याग और बलिदान की मूर्ति है सोनिया जी को 2004 प्रधानमंत्री पद की दावेदार थी लेकिन उन्होंने इस पद को ठुकराया व देशहित में उन्होंने एक महान अर्थशास्त्री एवं पूर्व वित्तमंत्री मनमोहन सिंह जैसे व्यक्ति को भारत देश का प्रधानमंत्री बनाया यह एक बड़ी पहल थी..पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी ने कहा 2007 में, सोनिया गांधी को फोर्ब्स पत्रिका द्वारा दुनिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली महिला के रूप में नामित किया गया था और पत्रिका की विशेष सूची में उन्हें 6 ठा स्थान दिया गया था। इसके बाद मनोज सिंह पटेल ने कहा कि सोनिया जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप के कांग्रेस पार्टी को शिखर तक पहुंचाया उन्होंने अपने नेतृत्व कल में मनरेगा जैसे खाद्य सुरक्षा बिल जैसे महत्वपूर्ण चीजों में अपनी भूमिका निभाई! तत्पश्चात रामसूरत रैदास ने बताया कि इस देश सोनिया गांधी जैसी महिला होना अपने आप में सम्मान की बात है उन्होंने अपनी सास पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी और पति पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के शहादत को देखा है

Related Articles

सोनिया गांधी जी के जन्मदिन के अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी ,जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह पटेल जी, उदय यादव नैय्यर रिजवी,कौशलेश द्विवेदी रामसूरत रैदास,जिला महासचिव शशि त्रिपाठी,श्याम सिंह भदौरिया,सेवादल के अध्यक्ष जमशेद अहमद कार्यालय प्रभारी हेमन्त रावत,शशि भूषण मिश्रा,नगर अध्यक्ष शकील अब्बास,ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप पटेल,रावेंद्र यादव,रामप्रकाश पंडा,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, नगर महासचिव नौशे आलम,व्यापार मंडल के अध्यक्ष कैलाश केसरवानी,नोखे लाल, मीजान अहमद, छोटे लाल,बिफाई लाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!