
गणेश पाण्डे, डिंडोरी 14*2*26
*घुलघुली*– उमरिया जिले एवं डिंडोरी जिले के बीच स्थित में अमोल आश्रम धाम स्थित है जहां हर वर्ष की भांति इस वर्ष महाशिवरात्रि पावन अवसर पर 9 फरवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक श्री विष्णु महायज्ञ एवं संगीतमय श्री विष्णु महापुराण कथा का आयोजन किया गया है, एवं आज से रामलीला का भी आयोजन किया गया है रामलीला 15 फरवरी तक चलेगा, वहीं चल रहे कथा श्रीकृष्ण,सुदामा चरित्र भी वर्णन कथा व्यास पंडित श्री भरत मिश्र जी द्वारा किया गया,, एवं तत्पश्चात 3-50 से श्री विष्णु महायज्ञ,हवन, विधि विधान से पूजा अर्चना कराया जा रहा है।
*15 फरवरी को मध्यान्ह कल पंच दशा नाम जूना अखाड़े का ध्वजारोहण श्री श्री 1008 श्री भगत गिरी ( बच्चू महाराज)महाराज जी द्वारा कराया जाएगा, विष्णु महायज्ञ एवं विष्णु महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है विष्णु महायज्ञ एवं विष्णु महापुराण कथा पूर्णाहुति ,के बाद कन्या भोज ब्राह्मण भोज के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा एवं दो दिन मेले का आयोजन किया जाएगा , , तत्पश्चात सांयकालीन शिव जी की बारात प्राचीन कैलाश गुफा से चलकर यज्ञ शाला पहुंचेगी, जिसमें भगवान भोलेनाथ के साथ मां पार्वती, मां गंगा सहित अन्य देवी देवताओं के जीवंत दर्शन किया जा सकेंगे साथ ही भूत प्रेत नंदी बाबा भक्तों का मनमोहन लेंगे, अमलेश्वर धाम के संत श्री रतन गिरी महाराज जी, सानिध्य में संत महात्माओं द्वारा बारात में शिव तांडव, करेंगे,, वही दूर-दूर से आए हुए संत महात्माओं ने पधारकर शिव विवाह संपन्न कराएंगे, वही दूल्हे गीत पर जयमाला व नृत्य, गंगा नृत्य, रावण द्वारा शिव की स्तुति नृत्य के माध्यम से देखने को मिलेगा जो कि शेष आकर्षण का केंद्र रहेगा, इसके बाद महाराज जी द्वारा अमृतमयी वाणी से आए हुए अमोल आश्रम धाम में भक्त जनों को आशीर्वाद स्वरूप दिया जाएगा*।