A2Z सभी खबर सभी जिले की

सांड से टकराकर बाइक सवार बैंक मैनेजर की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के रसूलाबाद में रविवार को सड़क हादसे में एक बैंक मैनेजर की मौत हो गई।रविवार शाम उनकी बाइक सड़क पार कर रहे एक सांड से टकरा गई।हादसे में बैंक मैनेजर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।कानपुर नगर के बाचीपुर गांव निवासी परवीन भारती 29 वर्ष अपने चचेरे भाई राहुल 28 वर्ष के साथ दिल्ली जा रहे थे।

रसूलाबाद बेला मार्ग पर याकूबपुर के पास उनकी बाइक अचानक एक सांड से टकरा गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि परवीन भारती का हेलमेट टूट गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि राहुल को मामूली चोटें आईं।हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राहुल को अस्पताल पहुंचाया।रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत परवीन भारती को मृत घोषित कर दिया।

मृतक परवीन भारती आईसीआईसीआई बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।परवीन अविवाहित थे और उनके परिवार में छोटा भाई लालू,दो बहनें और मां सुषमा देवी हैं।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।एस एस आई रामसिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!