

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास
दौसा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अधीन मेरा युवा भारत दौसा द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर दौसा में यूनिटी मार्च कार्यक्रम का भव्य आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात लोह पुरुष की फोटो पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर की गई। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा युवाओ को उत्साहवर्धन एवं राष्ट्र भक्ति के लिए प्रेरित करने हेतु उद्बोधन दिया गया । कार्यक्रम में एकता की शपथ मंच संचालिका द्वारा करवायी गई जिसके पश्चात प्रशासवी टीटी कॉलेज द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई जिसके पश्चात पदयात्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रैला और एडीएम मनमोहन मीना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पदयात्रा शहर के सहजनाथ महादेव मंदिर से वीर हनुमान मंदिर तक निकाली गई।
जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने बताया कि रैली में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रतन तिवाड़ी, टीकम सिंह गुर्जर, घनश्याम बालाहेडी, महामंत्री विपिन जैन, मंजू लता जाटव, मंजू साहू, महेंद्र गौतम, सरोज मीणा, भावना सैनी, रतीश खेरवाल, रामेश्वर बंसीवाल, लेखपाल कसाना, सोमेश विजय, नवीन शर्मा, राजेंद्र छिपा, रिकी पोंटिंग, शिव शर्मा, दिनेश सैनी, ऋषिराज मीणा, किशोरी लाल, रामप्रसाद गुर्जर, भूपेंद्र राजपूत,D.P सैनी, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, हरकेश मटलाना, सियाराम शर्मा(एडवोकेट), भाजपा जिले के समस्त कार्यकर्तागण, पदाधिकारी एवं पार्टी से जुड़े सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
युवा अधिकारी पूनम कुमारी, नगरपरिषद आयुक्त कमलेश मीणा,कोतवाल सुधीर उपाध्याय, खेल अधिकारी मनोज शर्मा , एन एस एस जिला समन्वयक राकेश शर्मा एवं कार्यक्रम अधिकामांगीलाल महावर , मधुकांता मीणा , राकेश गौतम, एन सी सी प्रभारी , भारत स्काउट्स प्रभारी , हिंदुस्तान स्काउट्स सोनू शर्मा एवं स्कूल शिक्षा प्रभारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम में एन एस एस , एन सी सी , भारत स्काउट गाइड , हिंदुस्तान स्काउट गाइड, खेल विभाग , माय भारत वॉलंटियर्स , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं सहित आमजन भी शामिल हुए। रैली के दौरान स्थानीय व्यक्तियों ने पद यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । रैली सहजनाथ मंदिर से होकर गांधी तिराहा होते हुए वीर हनुमान मंदिर पहुंची ।
संपूर्ण यात्रा में झांकी रथ में लोक कलाकार मधुसूदन शर्मा एवं समूह द्वारा लोक गीत का गायन किया गया ।
पदयात्रा के दौरान पहले स्टॉप गांधी तिराहा रहा जहाँ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लोहपुरुष की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात रैली पी जी कॉलेज पहुँची जहाँ लोक कलाकारों द्वारा लोक गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी गई । उसके पश्चात रैली वीर हनुमान मंदिर पहुँची जहाँ सभी के द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान के साथ पदयात्रा का समापन किया गया । कार्यक्रम मंच संचालन श्रीमति कमला शर्मा एवं नवनीत शर्मा द्वारा करा गया ।अंत में सभी को अल्पाहार वितरित करा गया ।