

कुंभकरण को जगाने एवं लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध से अभिभूत हुए दर्शक
मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां – कामवन रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित रामलीला महोत्सव में रावण द्वारा कुंभकरण को जगाने के लिए अपने मंत्रियों को भेजना, कुंभकरण का जागना,युद्ध, कुंभकरण वध, लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध, सुलोचना विलाप,
अहिरावण द्वारा राम एवं लक्ष्मण का अपहरण आदि लीलाओं का मंचन किया गया। कुंभकरण के रूप में सुरेश शर्मा आडतिया ने बेहतरीन अभिनय किया उनको जागने के लिए बैंड बाजे ढोल आदि की आवाज की गई तथा बड़े-बड़े ढकोला में भरकर व्यंजन लाए गए । वहीं लक्ष्मण के रूप में इशांत शर्मा और मेघनाथ के रूप में धीरज शर्मा के बीच हुए ओज पूर्ण संवादों को दर्शकों ने बहुत पसंद किया । सुलोचना के रूप में दामोदर राज के विलाप से दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे । अहिरावण के रूप में बाबूलाल एवं मकरध्वज के रूप में मोहनलाल ने बेहतरीन अभिनय किया। राम के रूप में भुवनेश्वर, हनुमान के रूप में कुमार विक्रम ,जामवंत के रूप में पवन सोनी , रावण के रूप में मुकेश शर्मा , सुग्रीव के रूप में प्रदीप आदि की भूमिकाओं को खूब सराहा गया । इससे पूर्व रामलीला के मंचन के शुभारंभ के अवसर पर जायंट्स ग्रुप एवं अपना घर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने आरती उतारी । और रामलीला के समस्त पात्रों का सम्मान किया । इस अवसर पर पहाड़ी से रामलीला कमेटी के पधारे महानुभावों का कामवन रामलीला समिति की ओर से खेमराज मातूकी वाले,हरप्रसाद नाटाणी, मनोज गंगोरा वाले, डॉ संजय शर्मा, महेंद्र अरोरा एवं प्रमोद पुजारी ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। नगरपालिका से अध्यक्षा गीता खंडेलवाल, भगवान दास खण्डेलवाल, निरोत्तम सैनी, किशोर तिवारी आदि देर रात तक मंचन का आनंद लिया !