

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना कोतवाली नगर मिशन शक्ति टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में पहुंची मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, साइबर अपराधों से बचाव तथा आत्मनिर्भरता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें और बिना झिझक शिकायत दर्ज कराएं।

कार्यक्रम के दौरान साइबर ठगी से बचने के उपाय, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग तथा महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया।