A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलेक्टर  की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न ,समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जनहित सर्वोपरिः शिक्षा, पेंशन, जल आपूर्ति, सीएम हेल्पलाइन और अवैध उत्खनन पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

कलेक्टर  की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न ,समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जनहित सर्वोपरिः शिक्षा, पेंशन, जल आपूर्ति, सीएम हेल्पलाइन और अवैध उत्खनन पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, तहसीलदार पांडुर्णा सुश्री प्रेक्षा पाठक, जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती बंदू सूर्यवंशी सहित जिला स्तर के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं विकासखंड सौसर से प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रियंक मिश्रा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने विभिन्न विभागों की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी श्रीमती उषा पंद्रे से सीमा पति हेमंत परिहार की आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में नियुक्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए गए, जिससे संबंधित प्रक्रिया पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण हो सके।

Related Articles

कलेक्टर श्री वशिष्व ने कुमारी अमीषा हजारे एवं कुमारी रितिका हजारे, निवासी ग्राम राजना, का प्रवेश सांदीपनी विद्यालय पांढुर्णा में सुनिश्चित कराने के साथ ही उन्हें प्रतिमाह 5000 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए तहसीलदार पांडुर्णा सुश्री प्रेक्षा पाठक को निर्देशित किया। यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

सेवानिवृत्त श्री रघुनाथ सिंह खरोले के लंबित पेंशन प्रकरण के निराकरण के लिए कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी सौसर श्री प्रियंक मिश्रा को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र हितग्राही को समय पर उनका अधिकार मिल सके।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपयंत्री श्री सुभाष गाडगे को मरकावाड़ा एवं कालापाठा ग्रामों में नल-जल योजना के अंतर्गत नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्राम कौड़िया एवं केंद्रीय विद्यालय पांडुर्णा में जल व्यवस्था सुधारने एवं पाइपलाइन लीकेज की समस्या के शीघ्र निराकरण हेतु भी निर्देशित किया गया, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

आपूर्ति अधिकारी श्रीमती रीता मर्सकोले को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने एवं केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए, जिससे योजना का लाभअधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंच सके।

ग्राम मारुड़ के शासकीय अस्पताल में जल समस्या के निराकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग, ग्राम पंचायत एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मध्य समन्वय स्थापित कर शीघ्र जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा में शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए, ताकि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।
कृषि विभाग को जल संचयन एवं जनभागीदारी से संबंधित कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए गए, जिससे जल संरक्षण एवं कृषि विकास को बढ़ावा मिल सके। इसके अतिरिक्त प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी सौसर श्री प्रियंक मिश्रा को खनिज अधिकारी श्री महेश नगपुरे के साथ समन्वय स्थापित कर विकासखंड में अवैध उत्खनन पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, सौसर महाविद्यालय में ऑडिटोरियम निर्माण हेतु स्थल निरीक्षण एवं सर्वे कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा विकासखंड के शासकीय अस्पतालों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश भी प्रदान किए गए।

बैठकके अंतमें कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए आमजनसे संबंधित समस्या ऑ के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निराकरण पर विशेष जोर दिया, ताकि जिले में सुशासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!