

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा (हमीरपुर)। प्रीपेड बिजली मीटरों को लेकर क्षेत्र में विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को भीम आर्मी के संदीप बाल्मीकि के नेतृत्व में लगभग दो सैकड़ा महिला और पुरुषों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उपखंड कार्यालय में धरना शुरू किया।
धरने के दूसरे दिन आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया, जब सैकड़ों महिलाओं ने अपने घरों से बिजली मीटर उखाड़कर सड़कों पर प्रदर्शन किया और उपखंड कार्यालय पहुंचकर जोरदार विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने विभागीय नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मीटर प्रणाली को वापस लेने की मांग की।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।