
बानसूर। नगर पालिका क्षेत्र बानसूर में संचालित आरसीआई स्कूल के फाउंडेशन ब्लॉक में रविवार, 26 अप्रैल को निःशुल्क रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर राज फाउंडेशन ट्रस्ट तथा वेल्टन हॉस्पिटल, जयपुर के सौजन्य से आयोजित होगा।
शिविर में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रोबोटिक घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. संदीप यादव, प्रोफेसर, महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जयपुर द्वारा मरीजों को परामर्श व सेवाएं दी जाएंगी। अस्थि रोग से पीड़ितों का ओपीडी रजिस्ट्रेशन 26 अप्रैल को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद सुबह 9 से 10 बजे तक विशेषज्ञों द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण के लाभ एवं घुटना रोगों से बचाव के सुझाव दिए जाएंगे। सुबह 10 बजे से निःशुल्क ओपीडी शुरू होगी।
डॉ विजय कुमार यादव ने बताया कि शिविर में मुख्यमंत्री आयुष्मान चिरंजीवी योजना, आरजीएचएस एवं सभी टीपीए व इंश्योरेंस द्वारा कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पूर्व में रजिस्ट्रेशन के लिए मरीज आरसीआई स्कूल के फाउंडेशन ब्लॉक में संपर्क कर सकते हैं।
