
छपरा सारण से डॉ देशराज बिक्रांत की रिपोर्ट
जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय मानव उत्कर्ष अकादमी (IAHE) द्वारा आयोजित विशेष समारोह में प्रो. डॉ. पंकज श्रीवास्तव को शिक्षा के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पण के लिए “भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन विद्या भूषण अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने बताया कि डॉ. श्रीवास्तव ने अपने अनुभव और ज्ञान के साथ-साथ प्रेरणादायी नेतृत्व से न केवल विद्यार्थियों, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को नई दिशा प्रदान की है। उनके प्रयासों ने शिक्षा को अधिक प्रगतिशील, नवाचार-प्रधान और व्यावहारिक बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
सर्टिफिकेट में उल्लेख किया गया कि यह सम्मान उनके ज्ञान, मार्गदर्शन और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
समारोह का आयोजन IAHE के संस्थापक एवं अध्यक्ष एंबे. डॉ. टीकम सोनी तथा Mike’s International के संस्थापक एंबे. डॉ. माइक लिटमैन की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
📍 स्थान: जयपुर, भारत
🆔 प्रमाण पत्र क्रमांक: 05091035

