
राज फाउंडेशन ट्रस्ट बानसूर के तत्वावधान में आयोजित ग्रामीण खेल महोत्सव का समापन समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य अतिथियों का भव्य जमावड़ा देखने को मिला, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर युवाओं को सही दिशा देने और खेलों के महत्व को समझाने के लिए अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए।

समारोह में मुख्य अतिथि देवेंद्र विश्नोई (आई पी एस ) रहे।सेठ विशंभर दयाल यादव (संरक्षक, आर सी आई शिक्षा ग्रुप बानसूर)ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के रूप मे महेंद्र यादव (CTO), प्रदीप नरवाल (अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी), आकाश नरवाल (प्रो कबड्डी खिलाड़ी), पंकज यादव (डिप्टी डायरेक्टर, युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार – माय भारत, अलवर), राजीव कुमार (सब इंस्पेक्टर, राष्ट्रीय खिलाड़ी), कमल पहलवान (इंडियन आर्मी, राष्ट्रीय खिलाड़ी), बलराम दास महाराज (फूटा जोहडा ), करण सिंह (आर्मी), समर सिंह (सी आर पी एफ ), सज्जन, राजीव, विकास , टोनी उपस्थित रहे।
कबड्डी प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में ऊंछपुर विजेता और चैनपुरा उपविजेता रहा। कबड्डी प्रतियोगिता महिला वर्ग में खोहरी विजेता और गुता शाहपुर उपविजेता रहा। खो-खो प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में आलमपुर विजेता और राज फाउंडेशन ट्रस्ट बानसूर उपविजेता रहा। खो-खो प्रतियोगिता महिला वर्ग में नारायणपुर विजेता और रामनगर उपविजेता रहा। रस्सा-कशी में रामपुरा विजेता और काकरिया उपविजेता रहा। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दौराता का बास विजेता और बालावास उपविजेता रहा।