

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। यातायात माह में जागरूकता की कमी के चलते चार सीटर की जगह में 16 सवारी बैठाकर सड़क पर फर्राटा भरते एक ई-रिक्शा चालक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की अखबार पुष्टि नहीं करता है।
वायरल वीडियो मौदहा थाना क्षेत्र के कम्हरिया रोड का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक ई -रिक्शा चालक चार सीट के रिक्शा में लगभग 16 सवारी बैठाकर और लटकाकर कम्हरिया रोड में फर्राटा भरता दिख रहा है। जिसका एक कार सवार युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। इस वीडियो से ऐसा प्रतीत होता है कि यातायात माह नवम्बर में नियमों का पालन करने के लिए ई-रिक्शा चालकों को जागरूक नहीं किया गया है जिससे ई-रिक्शा चालक ऐसी घटना को अंजाम देकर बड़े हादसे को दावत देता नजर आ रहा है।