A2Z सभी खबर सभी जिले की

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी का बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट

डिंडोरी सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी का कक्षा द्वादश का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। जिसमें द्वादश विज्ञान संकाय से प्रथम स्थान बहिन वैशाली पतोहिया,86% द्वितीय स्थान बहिन प्रतिभा पटेल,84.4% तृतीय स्थान बहिन ऋतु उद्दे,82.2% कॉमर्स संकाय में प्रथम स्थान बहिन मनीषा 83.3% द्वितीय, बहिन साक्षी तुरकेल, तृतीय स्थान भैया ललित कुमार नंदा 66.4% गणित संकाय में प्रथम स्थान भैया रुद्राक्ष चौकसे 84.6%, द्वितीय स्थान भैया विवेक श्रीवास 68.4% तृतीय स्थान भैया आदर्श यादव 66% कृषि संकाय में प्रथम स्थान भैया अंशुल उईके, 94%द्वितीय स्थान भैया प्रिंस वास्पे 91.8%तृतीय स्थान भैया योगेश कुमार धुर्वे ने 87.2% अंक प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा दशम का परीक्षा परिणाम भी उत्कृष्ट रहा जिसमें प्रथम स्थान बहिन नम्रता बड़गैयां 96.4% द्वितीय स्थान बहिन उन्नति पतोहिया 95.2% तृतीय स्थान बहिन अदिति वास्पे 94.8% अंक प्राप्त कर अपने माता पिता, विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के बोर्ड परीक्षा के 25 भैया बहिनों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किया है।यह विद्यालय अपने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम और संस्कार के लिए जाना जाता है। इस शुभ अवसर पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार अवधिया व्यवस्थापक नरेन्द्र सिंह राजपूत कोषाध्यक्ष श्रीमती सपना जैन , सह व्यवस्थापक श्रीमती नरबदिया मरकाम अन्य समिति सदस्य संस्था प्रमुख देवेन्द्र नाथ चतुर्वेदी और समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहे। सभी ने भैया बहिनों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें जीवनपथ पर हमेशा अग्रसर रहने का आशीर्वाद देते हुए प्रोत्साहित किया

Show More
Check Also
Close
Back to top button