

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
सुमेरपुर हमीरपुर। बुधवार की रात 8: 50 बजे लखनऊ से चलकर जबलपुर तक जाने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस गुरुवार को सुबह 7:54 पर कस्बे के स्टेशन में आई रात भर यात्री ठंड में ठिठुरने को मजबूर रहे और 11 घंटे तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। वहीं गुरुवार को कानपुर से चलकर मानिकपुर होकर प्रयागराज को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ढाई घंटे बाद यहां आई। ट्रेन में देरी होने के कारण तमाम यात्री स्टेशन से वापस घरों को लौट गए। लखनऊ से चलकर जबलपुर तक जाने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस के प्रतिदिन कस्बे के रेलवे स्टेशन में आने का समय 8:50 बजे है लेकिन यह बुधवार को रात भर यहां नहीं आ सकी और 11 घंटे की देरी के बाद गुरुवार को सुबह 7:54 बजे यहां आई रात भर यात्री ठंड में स्टेशन में ठिठुर कर ट्रेन के आने का इंतजार करते रहे। इसी तरह दोपहर 1:05 पर आने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 3:30 बजे के बाद यहां आई। इससे तमाम यात्री घरों को लौट गए। मुंडेरा निवासी यात्री पंकज निगम, प्रतिमा निगम ने बताया कि उन्हें प्रयागराज जाना था ट्रेन लेट होने कारण वापस घर लौट रहे हैं।
उत्तर मध्य रेलवे झांसी के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि चित्रकूट एक्सप्रेस लखनऊ से ही 6 घंटे की देरी चली थी इस वजह से लेट हुई है।
