A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्राम पंचायत बगड़ी में भव्य बाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, 1507 बच्चों ने लिया लाभ

Related Articles

ग्राम पंचायत बगड़ी में भव्य बाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन,

1507 बच्चों ने लिया लाभ

राहुल सेन मांडव
मो 9669141814

बगड़ी न्यूज।प्रियांशी एजुकेशनल कल्चर एंड सोशल सोसायटी एवं देसाई फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आज बगड़ी में बाल स्वास्थ्य मेला सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस मेले में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए कुल 1507 बच्चों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं एवं जागरूकता गतिविधियों का लाभ लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में श्री बालमुकुंद चौरसिया नालछा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, श्री संजय गायकवाड़ महिला एवं बाल विकास अधिकारी, श्रीमती नीरा ठाकुर सरपंच, बागड़ी, श्री योगेंद्र वर्मा उपसरपंच, श्री कमलेश जाट प्रधानाध्यापक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागड़ी, श्री मनीष कामदार प्राचार्य, बागड़ी स्कूल, , श्री कपिल चौधरी जनपद सदस्य, एवं श्री दिलीप डावर जनपद उपाध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बाल स्वास्थ्य मेले में शासकीय माध्यमिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागड़ी, सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल बागड़ी, आदर्श एकेडमी स्कूल बागड़ी एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय लूंनेरा के बच्चों ने सहभागिता की।

मेले के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से डांस प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, मॉडल एवं प्रदर्शनी, पोषण थाली प्रदर्शन, एनीमिया (हिमोग्लोबिन) परीक्षण, मासिक धर्म के प्रति जागरूकता सत्र, दौड़ प्रतियोगिता, नींबू रेस, हैंड वॉश गतिविधि, योग अभ्यास सहित अनेक रचनात्मक व खेलकूद आधारित गति विधियाँ आयोजित की गईं। इन सभी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता, पोषण, फिटनेस एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर प्रियांशी एजुकेशन कल्चर एंड सोशल सोसायटी की संस्थापक डॉ. शालिनी सक्सेना, देसाई फाउंडेशन के एरिया कोऑर्डिनेटर सुनील प्रजापत, PECSS प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सीमा सोलंकी, साथ ही प्रियांशी संस्था एवं देसाई फाउंडेशन की पूरी टीम उपस्थित रही।

अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के बाल स्वास्थ्य मेले बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता को भी मजबूत करते हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!