

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। कस्बेके तहसील परिसर पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर आए तीन दर्जन से अधिक फरियादी मामलों में केवल तीन फरियादियों के मामलों का निस्तारण मौके पर हो सका। कोहरे व शीत लहर के चलते फरियादियों की संख्या कम रही।
कस्बे के तहसील परिसर पर स्थित सभागार भवन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिला अधिकारी सुरेश कुमार ने की। इस मौके पर कुल 37 फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रख उनके निदान की गुहार लगाई। सबसे अधिक मामले राजस्व विभाग व बिजली विभाग से संबंधित रहे। करहिया के बच्चा की नाली समस्या, कपसा रामहेत की चकरोड की समस्या व अरतरा के भवानीदिन की समस्या सहित तीन फरियादियों के मामलों का निस्तारण मौके पर हो सका। इस मामले में अपर जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों के मामले में संबंधित अधिकारियों को उनकी निष्पक्षता से जांच पड़ताल कर समय रहते उनके निदान करने की चेतावनी दी।इस मौके पर उप जिलाधिकारी करण वीर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी राज कुमार पांडेय व तहसीलदार शिखर मिश्रा समेत क्षेत्र के आला अधिकारी मौजूद रहे।