मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
पुंछ स्पोर्ट्स स्टेडियम में धारदार हथियार से हमला, दो युवक गंभीर रूप से घायल पुंछ, 05 नवंबर: पुंछ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ कुछ बाहरी तत्वों नेदीपावलीपर बड़वानी में यातायात व्यवस्था सख्त चार पहिया वा लोडिंग वाहनों की रहेगी नो एंट्री।सिंगरौली: तीन दिवसीय दीपावली मेले की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा। अग्निशमन वाहन,एंबुलेंस एवं पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने के दिए निर्देश।बड़वानी जिले की प्रमुख खबरें विकास करवाई और जनहित के मुद्दे।पयागपुर विधानसभा 2027: सवर्ण मतदाताओं की भूमिका पर सबकी नजर!मुख्य सचिव अशोक वर्ण वाल,ने रेलवे प्रोजेक्ट की,वी,सी,से,कीसमीक्षा।मंगल पर्व दीपावली: गाय, बछड़ा और कृतज्ञता का उत्सव, दीपावली की शुभकामनाएं शुभ दीपावली 🙏 🪔 मंगल पर्व दीपावली: गाय, बछड़ा और कृतज्ञता का उत्सव 🪔बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण पर घमासान: सर्वोदय जनकल्याण कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप, केंद्र न बनाने की मांगबड़वानी जिले की ताजा खबर 1. निवाली में अवैध BHMS क्लिनिक पर प्रशासन का छापा BMO और तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में चिकित्सकीय दस्तावेज नहीं मिलने पर क्लिनिक सील किया गया। 2. अंजड़बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।पुंछ स्पोर्ट्स स्टेडियम में धारदार हथियार से हमला, दो युवक गंभीर रूप से घायल पुंछ, 05 नवंबर: पुंछ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ कुछ बाहरी तत्वों नेदीपावलीपर बड़वानी में यातायात व्यवस्था सख्त चार पहिया वा लोडिंग वाहनों की रहेगी नो एंट्री।सिंगरौली: तीन दिवसीय दीपावली मेले की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा। अग्निशमन वाहन,एंबुलेंस एवं पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने के दिए निर्देश।बड़वानी जिले की प्रमुख खबरें विकास करवाई और जनहित के मुद्दे।पयागपुर विधानसभा 2027: सवर्ण मतदाताओं की भूमिका पर सबकी नजर!मुख्य सचिव अशोक वर्ण वाल,ने रेलवे प्रोजेक्ट की,वी,सी,से,कीसमीक्षा।मंगल पर्व दीपावली: गाय, बछड़ा और कृतज्ञता का उत्सव, दीपावली की शुभकामनाएं शुभ दीपावली 🙏 🪔 मंगल पर्व दीपावली: गाय, बछड़ा और कृतज्ञता का उत्सव 🪔बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण पर घमासान: सर्वोदय जनकल्याण कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप, केंद्र न बनाने की मांगबड़वानी जिले की ताजा खबर 1. निवाली में अवैध BHMS क्लिनिक पर प्रशासन का छापा BMO और तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में चिकित्सकीय दस्तावेज नहीं मिलने पर क्लिनिक सील किया गया। 2. अंजड़बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :तहसील राठ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएं, 72 शिकायतें प्राप्त, 08 का मौके पर निस्तारण

हमीरपुर :तहसील राठ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएं, 72 शिकायतें प्राप्त, 08 का मौके पर निस्तारण
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। जनपद हमीरपुर की तहसील राठ में सोमवार को जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक श्री मृगांक शेखर पाठक ने तहसील क्षेत्र से आए जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 72 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 08 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों में पुलिस विभाग से 17, राजस्व विभाग से 19, नगर पालिका से 04, लोक निर्माण विभाग से 03, एलडीएएम से 01, विद्युत विभाग से 08, नमामि गंगे से 01, डूडा से 02, शिक्षा विभाग से 01, विकास विभाग से 05 तथा आपूर्ति विभाग से 01 शिकायत शामिल रही।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को केवल औपचारिकता के रूप में न लिया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता से समझते हुए उसका गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में शिकायतकर्ता की उपस्थिति आवश्यक हो, वहां संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता अथवा उसके द्वारा नामित दो गवाहों की उपस्थिति में मौके पर जांच कर प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिकारी शिकायतों के निस्तारण के बाद उसकी गुणवत्ता की भी जांच करें, ताकि फरियादी को वास्तव में राहत मिल सके और उसे अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाते हुए आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं न्यायसंगत समाधान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस से संबंधित मामलों में आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने तथा गंभीर प्रकृति की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा फरियादियों की शिकायतों को दर्ज कर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया गया।