A2Z सभी खबर सभी जिले की

दुर्घटना में 50 लाख से अधिक क्षतिपूर्ति का न्यायालय ने दिया आदेश



अखंड भारत न्यूज सचिन सोनी शाजापुर

ग्राम रोलाखेडी निवासी कपिल सोनी की सडक दुर्घटना में हुई मौत के मामले में न्यायालय ने क्षतिपूर्ति राशि दिए जाने का आदेश पारित किया अभिभाषक विष्णु राठौर ने बताया की दिनांक 11/05/2023 को सुबह 06:30 से 07:30 के बीच आवेदिका दीपिका का पति कपिल सोनी अपनी मोटरसाइकिल से अपने ग्राम रोलाखेडी से विदिशा अपने कर्तव्य स्थल पर जा रहे था जैसे ही बरखेडी बोदर कट प्लाइंट के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रही टियागो कार के चालक ने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चला कर मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी जिससे आवेदिका दीपिका के पति को सिर में व शरीर में गंभीर चोट आई थी और इलाज के दौरान आवेदिका के पति कपिल सोनी की मृत्यु हो गई थी जिसका क्षतिपूर्ति दावा अभिभाषक विष्णु राठौर, विकास कुमार, धारणा जायसवाल ने सदस्य मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण शुजालपुर श्रीमान अभिलाषा जैन के समक्ष प्रस्तुत किया था जिसमे न्यायालय द्वारा मृत्यु के वारिसान दीपिका सोनी आदि को 4052500 रुपये क्षतिपूर्ति राशि दिलाए जाने का आदेश पारित किया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!