A2Z सभी खबर सभी जिले की

वैना नदी किनारे अवैध मिट्टी खनन के मामले में छापेमारी कर कुदरा थाना चार ट्रैक्टर को किया जप्त

वैना नदी किनारे अवैध मिट्टी खनन के मामले में छापेमारी कर कुदरा थाना चार ट्रैक्टर को किया जप्त

वैना नदी किनारे अवैध मिट्टी खनन के मामले में छापेमारी कर कुदरा थाना चार ट्रैक्टर को किया जप्त

कैमूर जिला के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वैना नदी के घाट पर चल रहे अवैध मिट्टी के खिलाफ कुदरा थाना के पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई आपको बता दें कि आपको बता दें कि कुदरा थाना के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मिट्टी से लदे चार ट्रैक्टर को किया जब्त किए वही पुलिस को आता देख कर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकले कुदरा थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा मिली जानकारी की वैना नदी में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है मिट्टी को महंगे दामों में बेचा जा रहा है सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी की वही पुलिस को देखते ही चालकों में भगदड़ मच गया अपना वाहन छोड़कर भाग निकले वही पुलिस ने सभी ट्रैक्टर को कुदरा थाने ले आई है मामले की विस्तृत जानकारी और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचित कर दिया गया है वही थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फरार चालकों और ट्रैक्टर मालिकों की पहचान कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है इस कार्रवाई के बाद से अवैध खनन में शामिल माफियाओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!