A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेमध्यप्रदेशशहडोल

निःस्वार्थ समाज सेवा संगठन ने 4 साल से अनवरत रक्तदान कर बचाई सैकड़ों अनमोल जानें

 

✍️✍️✍️✍️✍️जियाउद्दीन अंसारी अखंड भारत लाइव न्यूज़

शहडोल, मध्य प्रदेश- निःस्वार्थ समाज सेवा संगठन, जो शहडोल जिले के धनपुरी और ब्यौहारी में संचालित है, पिछले चार वर्षों से निःशुल्क रक्तदान के माध्यम से समाज सेवा का उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। संगठन के युवाओं ने सैकड़ों लोगों को नया जीवन दिया है, खासकर सिकल सेल एनीमिया और थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए।

Related Articles

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर, निःस्वार्थ समाज सेवा संगठन के जिला अध्यक्ष योगेंद्र महरा ने बताया कि किस प्रकार उनके संगठन ने नवयुवकों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि संगठन का गठन 23 अक्टूबर 2022 को किया गया था, जिसका उद्देश्य लगातार समाज के हित में कार्य करना है।

संगठन का पहला रक्तदान प्रयास अनूपपुर जिला अस्पताल में किया गया था। तब से, यह संगठन सिकल सेल एनीमिया और थैलेसीमिया के गंभीर मरीजों के लिए निःशुल्क रक्तदान शिविर आयोजित करता आ रहा है। संगठन ने बिजुरी, कोतमा, पुष्पराजगढ़, बिलासपुर, भोपाल, धनपुरी, अमरकंटक, जैतहरी, राजनगर सहित कई जिलों, गांवों और कस्बों के लोगों को रक्त की आपूर्ति की है।

सुनिश्चित की है।

योगेंद्र महरा ने बताया कि उनके प्रयासों से कैंसर, डिलीवरी के केस और अन्य रक्त-संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों, यहां तक कि 6 महीने के बच्चे से लेकर 1.5 ग्राम रक्त वाले मरीजों तक का जीवन बचाने में मदद मिली है। निःस्वार्थ समाज सेवा संगठन के सभी स्वयंसेवकों के प्रयास हमेशा सफल रहे हैं, और संगठन के सदस्यों ने भी

रक्तदान अभियान में सक्रिय रूप भाग लिया है और सिकल से मरीजों को रक्तदान किया है।

संगठन के प्रमुख सदस्यों सचिव धीरज साहू (बेम्होरी) और सुहैल अहमद धनपुरी शामिल हैं। अन्य सक्रिय सदस्यों में अमलाई बरगवाँ से आशीर्वाद मिश्रा, श्रद्धा भारती, अभिषेक यादव, पवन पाठक; धनपुरी से शेखर प्रजापति आर्यन खान (वार्ड नंबर 7) ब्यौहारी से रवि सोनी; शहडोल से रघुनाथ सिंह शेखावत; नौरोजाबाद से रोहित सोनी; बिजुरी से युवराज थनवार (लोहसरा), राजीव पांडे, राज जैन, विकी नामदेव, कन्हैय सिंह, संजय खोंन, नलेश सिंह (दुंढहा), विपिन महोबिया, सूरज गोलंदाज, राज महतो; ब्यौहारी से प्रीदीप सिंह; अनूपपुर से राहुल अग्रहरि; मनेंद्रगढ़ से अभिषेक गुप्ता; और आदित्य कोरी, राजीव तिवारी शामिल हैं।

संगठन की कुछ महिला सदस्यों ने भी गुप्त रूप से रक्तदान कर इस नेक काम में अपना योगदान दिया

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!