दीपक शर्मा की रिपोर्ट

आलीराजपुर:- 15 एवं 16 अगस्त 2026 को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड़ के जिला आलीराजपुर के दो दिवसीय प्रवास के दौरान विकासखंड जोबट में परामर्शदाताओं, सेक्टर प्रभारियों, नवांकुर संस्थाओं एवं ग्राम विकास-प्रस्फुटन समितियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में डॉ. लाड़ ने परिषद की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए प्रस्फुटन पाठशाला एवं साप्ताहिक पाठशाला को निरंतर एवं प्रभावी रूप से संचालित करने का मार्गदर्शन दिया। उन्होंने मैदानी गतिविधियों को लगातार गति देने तथा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद को केंद्र में रखकर परिषद की भूमिका एवं नेटवर्क को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय सहभागिता, नियमित गतिविधियों एवं जनभागीदारी के माध्यम से परिषद के उद्देश्यों को ग्राम स्तर तक पहुंचाने के लिए सशक्त रूप से निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री दीपक जगताप, परामर्शदाता, सेक्टर प्रभारी, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं ग्राम विकास-प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


