A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:प्रेमिका के घर के बाहर प्रेमी की मौत, जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे के गुरगुज थोक में शुक्रवार की रात एक युवक ने प्रेमिका के दरवाजे पर जहरीला पदार्थ घटक लिया। बेहोशी की हालत में एक महिला ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के मामा ने प्रेमिका और उसकी मौसी पर जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थानाक्षेत्र के चंदपुरवा बुजुर्ग निवासी राहुल साहू अपनी विधवा मां के साथ ननिहाल देवगांव में रहता था। कस्बे के एक बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर के यहां हाइड्रा चलाकर परिवार चलाने में सहयोग करता था। इसकी जान पहचान सिसोलर थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती से थी। युवती कस्बे के गुरगुज थोक में किराए के मकान में रहने वाली मौसी के पास रहती है। शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे राहुल प्रेमिका की मौसी के घर के बाहर बेहोशी हालत में पड़ा हुआ था। इसको छोटी नाम की किसी महिला ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर इसको सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में भर्ती करने वाली महिला का नाम साधना दर्ज है। उनके दोनों के मोबाइल बंद है। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। मृतक के मामा राकेश साहू ने राहुल की प्रेमिका और मौसी के ऊपर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम के बाद शाम को मुख्यालय में ही युवक का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था।

Related Articles

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button