**चाइनीज़ मांझे की धार ने छीन ली जिंदगी, नग्लाजाजू में पसरा सन्नाटा** –पोस्टमार्टम के बाद गांव लौटा रवि का शव, विलाप से दहला आंगन –मां-पत्नी हुईं मूर्छित, जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर संवेदनाएं व्यक्त कीं शाहजहांपुर/ काँट। रौजा थाना क्षेत्र में चाइनीज मांझे की घातक धार ने नग्लाजाजू निवासी युवक रवि वर्मा का जीवन समाप्त कर दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के पश्चात जब शव गांव पहुंचा, तो करुण क्रंदन से पूरा वातावरण भर उठा।रवि की मां और पत्नी का रुदन देख ग्रामीण भी गमगीन हो उठे। दोनों रवि का नाम पुकारते हुए बार-बार मूर्छित हो जातीं, मानो आकाश भी उनके शोक से द्रवित हो उठा हो। ग्रामीणों ने बताया कि रवि अत्यंत मिलनसार व कर्मठ युवक था, जो गांव में फास्ट फूड की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। भैया दूज पर ससुराल जाने का कोई विचार नहीं था, किंतु नियति ने अचानक उसे असमय काल के गाल में समा दिया।शव गांव में पहुंचते ही मातमी सन्नाटा फैल गया। अंतिम संस्कार ढाई स्थित गंगा घाट पर हुआ, जहां हर आंख नम थी और हर हृदय मर्माहत। इस दु:खद घड़ी में ददरौल विधायक अरविंद सिंह, ब्लॉक प्रमुख श्री दत्त शुक्ला तथा जिला पंचायत सदस्य पति नीरज मिश्रा ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा रवि की असमय मृत्यु ने सम्पूर्ण क्षेत्र को शोकसागर में डुबो दिया है।
**चाइनीज़ मांझे की धार ने छीन ली जिंदगी, नग्लाजाजू में पसरा सन्नाटा** --पोस्टमार्टम के बाद गांव लौटा रवि का शव, विलाप से दहला आंगन --मां-पत्नी हुईं मूर्छित, जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर संवेदनाएं व्यक्त कीं शाहजहांपुर/ काँट। रौजा थाना क्षेत्र में चाइनीज मांझे की घातक धार ने नग्लाजाजू निवासी युवक रवि वर्मा का जीवन समाप्त कर दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के पश्चात जब शव गांव पहुंचा, तो करुण क्रंदन से पूरा वातावरण भर उठा।रवि की मां और पत्नी का रुदन देख ग्रामीण भी गमगीन हो उठे। दोनों रवि का नाम पुकारते हुए बार-बार मूर्छित हो जातीं, मानो आकाश भी उनके शोक से द्रवित हो उठा हो। ग्रामीणों ने बताया कि रवि अत्यंत मिलनसार व कर्मठ युवक था, जो गांव में फास्ट फूड की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। भैया दूज पर ससुराल जाने का कोई विचार नहीं था, किंतु नियति ने अचानक उसे असमय काल के गाल में समा दिया।शव गांव में पहुंचते ही मातमी सन्नाटा फैल गया। अंतिम संस्कार ढाई स्थित गंगा घाट पर हुआ, जहां हर आंख नम थी और हर हृदय मर्माहत। इस दु:खद घड़ी में ददरौल विधायक अरविंद सिंह, ब्लॉक प्रमुख श्री दत्त शुक्ला तथा जिला पंचायत सदस्य पति नीरज मिश्रा ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा रवि की असमय मृत्यु ने सम्पूर्ण क्षेत्र को शोकसागर में डुबो दिया है।