

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर।तेज रफ्तार अनियंत्रित आटो पेड से टकरा गई जिसमे कस्बे के गांधी इण्टर कालेज के कर्मचारी की मौत हो गई वह शाम के समय आटो से अपने गांव जा रहे थे।आटो से अपने गांव जा रहे कस्बे के गांधी इण्टर कालेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आटो पेड से टकराने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां पर डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।
बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम इमिलिया निवासी राजकिशोर विश्वकर्मा (45)पुत्र हलकू कस्बे के गांधी इण्टर कालेज में लम्बे समय से कार्यरत थे और सोमवार शाम ड्यूटी के बाद आटो से गांव जा रहा थे तभी तेज रफ्तार आटो अनियंत्रित हो जाने के बाद पेड से टकरा गई जिसमे राजकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे उसका भतीजा मुकेश इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लेकर आया लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया वहीं आटो चालक आटो छोडकर मौके से फरार हो गया जो शराब के नशे में बताया जा रहा है।इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि पुलिस गई थी पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाही की जाएगी। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों का अस्पताल में जमावडा बढता जा रहा है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
