

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। विद्योदय महाविद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव “पापा कहते हैं” में 3000 से अधिक दर्शकों ने पिता के त्याग और समर्पण को समर्पित भावपूर्ण प्रस्तुतियों का आनंद लिया। मुख्य अतिथि आईपीएस अधिकारी श्री मयंक अवस्थी (पुलिस अधीक्षक, धार) ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मनावर जैसे शहर में आधुनिक शिक्षण संसाधनों की उपलब्धता पर हर्ष व्यक्त किया।संस्था निदेशक नितिन नामदेव द्वारा स्वागत भाषण में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनमें व्यावसायिक कौशलों के विकास हेतु आवश्यक संसाधनों की निरंतर उपलब्धता का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को समाज निर्माण, राष्ट्र निर्माण, संस्कृति एवं पर्यावरण की रक्षा करने हेतु स्वयं को सर्वोपरि रखते हुए पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से व्यवहार करने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की प्राविण्य सूची में स्थान बनाने वाले 20 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संस्था के निदेशक मंडल डॉ. नीलेश रावका, विवेक बड़जात्या, आशीष गंगवाल, विपुल गंगवाल, नितिन नामदेव, सीए आयुष जैन और सीए श्याम गुप्ता ने कार्यक्रम में भागीदारी की। प्राचार्य डॉ. अजय वाघे ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत कर महाविद्यालय की शैक्षणिक, खेल और रोजगार संबंधी उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। आभार उप प्राचार्य राधेश्याम मुकाती ने व्यक्त किया।