A2Z सभी खबर सभी जिले की

संस्कारों की मर्यादा ही लव जिहाद से बचने का साधन

संस्कारों की मर्यादा ही लव जिहाद से बचने का साधन

 

राहुल सेन मांडव

मो 9669141814

Related Articles

 

धार न्यूज/धार जिले में लव जिहाद और साइबर अपराधों के लगातार बढ़ते मामले जो कि धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के स्पष्ट उल्लंघन में है और मासूम बच्चीयोके तथा महिलाओं के साथ जिहादी मानसिकता के लोगों द्वारा की जा रही घटनाओं से संपूर्ण समाज में प्रतिकूल असर होता है लेकिन इसके सबसे महत्वपूर्ण कारण यह भी है कि हमारे समाज में स्कूली और कॉलेज छात्राएं यहां तक की छोटी बच्चियां भी पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण में तथा मोबाइल और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी के अभाव में ऐसे लोगों के चंगुल में फंस जाती है जिससे निकलना उनके लिए आसान नहीं होता। परिणाम स्वरूप बड़ी और गंभीर घटनाएं हो जाती हैं जिससे बचने का सबसे सटीक और सबसे सही उपाय यही है कि हमें अपने समाज की बेटियों माताओ को सही जानकारी देकर जागरूक करना होगा हमें हमारे सनातन संस्कारों की मर्यादा का ध्यान रखना होगा यह मर्यादा लांघने पर, और सोशल मीडिया पर लगातार निजी जानकारियां तथा फोटो वीडियो। रील अपलोड करने से महिलाओं एवं बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों के खतरे बढ़ जाते हैं और जिसका अंतिम परिणाम बहुत घातक होता है इसमें कई महिलाओं एवं बच्चियों की जान तक चली जाती है इन्हीं सब विषयों को संवाद कार्यक्रम में राजवाड़ा चौक सेवा समिति अध्यक्ष नवनीत जैन ने व्यक्त कीया उल्लेखनीय है कि स्थानीय राजवाड़ा चौक सेवा समिति द्वारा विगत कई माह से “मैं ही सीता मैं ही दुर्गा” अभियान सतत गांव गांव संचालित किया जा रहा है संस्था द्वारा लगभग 53 आयोजन अब तक किए जा चुके हैं जिसके अंतर्गत आज दिनांक 8.11.25 को देदला धरावरा नयापुरा आदि कई ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को जागरूक किया गया इसी क्रम में ग्राम तुर्क बागड़ी तथा ग्राम देलमी में भी स्कूली छात्राओं से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बेटियों की सुरक्षा से संबंधित अनेक विषयों पर वक्ताओं ने जानकारी दी कार्यक्रम में देदला, तुर्क बगड़ी, देलमी, धरावरा, नयापुरा के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की सैकड़ो बालिकाओं ने भाग लिया आयोजन में देदला हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य श्री चौरसिया जी ने संबोधित करते हुए विचार व्यक्त किया की बेटियों को सीता की मर्यादा के साथ ही दुर्गा जैसी शक्ति भी रखना है और कोई भी गलत हरकत होते ही आत्मरक्षा में प्रहार करना है। देलमी मैं आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कीर्तिमान पटेल ने विचार व्यक्त किया कि आने वाले समय में यह सामाजिक बुराई एक विकराल बीमारी का रूप लेगी और यह अभियान के माध्यम से बचाव की दवाई दी जा रही है आयोजन में देदला धरावरा के समस्त गुरुजन एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक श्री इंदर सिंह जी उपस्थित रहे इसी प्रकार तुर्क बगड़ी आयोजन में मंच पर विद्यालय परिवार सहित श्री मिट्ठू लाल जी चावड़ा एवं देलमी में जनजाति वर्ग के समाजसेवी श्री कीर्तिमान पटेल जन अभियान परिषद की मैटर लक्ष्मी रघुवंशी सहित विद्यालय परिवार के सभी गुरुजन उपस्थित रहै । यह जानकारी संस्था के दीपक गहलोत ने दी।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!