

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर। बार एसोसिएशन मौदहा ने छ: सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप शासनादेशों का अनुपालन करते हुए निराकरण कराने की मांग की है।
बार एसोसिएशन मौदहा द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया की कृषि भूमि के धारा 80 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता के बिना आदेश आवासीय प्लाटों के दाखिल खारिज वादो को धारा 80 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता का हवाला देकर जो वादे तहसीलदार व नायब तहसीलदार द्वारा नैसर्गिक नियमों का अनुपालन न कर खारिज किए जा रहे है वह विधिक प्राविधानों के खिलाफ है और मांग है की इन्हें पूर्व की भांति नामांतरण किए जाने की मांग की है। इसी तरह बटा नम्बरान व मिन जुमला नम्बरान के विषय में हदबंदी के बाद धारा 30(2) संहिता एवं हदबंदी वादों में भूचित्र के कम व अधिक होने की राजस्व निरीक्षक की आख्या, वादो को सुनवाई न करके मुकदमों को लंबित रखा जा रहा है। इसी प्रकार अन्य मांगों को लेकर बार एसोसिएशन मौदहा के समस्त अधिवक्तागणों की उपरोक्त उचित व विधिक मांगों को स्वीकार करते हुए राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा पारित शासनादेशों का अनुपालन करते हुए निराकरण कराए जाने की मांग की है अन्यथा प्रजातांत्रिक तारीकों से अपनी मांगों को उचित मंचों तक उठाए जाने की चेतावनी दी है। इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ब्रजकिशोर त्रिवेदी सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।