

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर।। जिला धार।।। जेसीज हायर सेकेंडरी स्कूल मनावर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें खो-खो प्रतियोगिता में छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गत वर्ष बोर्ड की कक्षा दसवीं में नगर में सर्वोच्च अंक 96.4% प्राप्त करने वाली मुख्य अतिथि के रूप में होनहार छात्रा कु.खुशी राठौड़ ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से संचालक अखिलेश जायसवाल एवं प्रधानाध्यापिका नमिता रणपिसे की उपस्थिती रही। मुख्य अतिथि से सभी छात्र/छात्राओं का परिचय करवाया गया। प्रतियोगिता में जूनियर छात्र वर्ग में विजेता टीम में हंसराज पटेल, निखिल काग एवं उपविजेता में हिमांशु सोलंकी ,दिव्य सोनी एवं सीनियर वर्ग में विजेता में गौरव चोयल , ऋषभ देवड़ा एवं उपविजेता में शाहीद खान ,वीर सोनी एवं जूनियर छात्रा वर्ग में विजेता टीम में सना रानी अगवान , प्राची सैनी एवं उपविजेता टीम में रेवा धार्वे ,पूनम वर्मा एवं सीनियर छात्रा वर्ग विजेता में सिद्धि पाटीदार, चेतना मंडलोई एवं उपविजेता में नंदिनी राठौड़ , जोया खान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में संस्था के शिक्षक काशी प्रसाद , भूपेंद्र सोनाने, सुनील पाटीदार, माया पाटीदार एवं ममता शर्मा का सराहनीय सहयोग रहा। संस्था के अध्यक्ष दिनेश पाटीदार एवं सचिव मनोहर जैन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को बधाई दी।