

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
राठ हमीरपुर।राठ क्षेत्र के पनवाड़ी मार्ग पर स्थित पहाड़ी मोड पर डीसीएम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाईयों सहित एक मजदूर की मौत से गांव में मातम छा गया। आज तीनों शवों को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए ले गई। जहां क्षेत्रीय विधायक,जिला पंचायत अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों ने पहुँच मृतकों के परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
सदर गांव निवासी रामनरेश श्रीवास ने बताया कि उसके तीन पुत्र विकास, राजेश, राकेश थे। उसके पास दो बीघा जमीन है। खेती कर वह परिवार का भरण-पोषण करता है। बताया कि उसका छोटा पुत्र राकेश मजदूर करता है। शुक्रवार की शाम वह मजदूरी करके घर लौट रहा था। मृतक अविवाहित था। पुत्र की मौत पर मां राम श्री का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं छोटेलाल श्रीवास ने बताया कि उसके पास ढाई बीघा जमीन है। खेती कर वह परिवार का भरण-पोषण करता है। छोटा पुत्र राठ में मजदूरी करता था। मृतक अविवाहित था। पुत्र की मौत पर मां कमलेश रानी बेसुध हो गई है। इसी तरह इंद्रपाल रैकवार ने बताया कि उसके पास दो बीघा जमीन है। उसके चार पुत्र घंसू, तुलाराम, राजकुमार, बृजभान है। बृजभान राठ में मजदूरी करता था। मृतक अपने पीछे चार माह के पुत्र आशीष छोड़ गया है। पति की मौत पर पत्नी लक्ष्मी, मां मानकुंवर का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले मिनी ट्रक के चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं आज तीनों शवों के पोस्टमार्टम के दौरान क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी,जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, भाजपा के क्षेत्रीय सोशल मीडिया प्रभारी बृजभूषण दाऊ, नगर महामंत्री मुकेश गुप्ता व दीपू मुंशी,उपाध्यक्ष महेंद्र गांधी इत्यादि लोग मौजूद रहे। इसके साथ ही शांति व्यवस्था बनाने के लिए एसडीएम राठ अभिमन्यु कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकार राजीव प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह, एसएसआई शिव सहाय सरोज सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
फोटो-05,मृतकों के परिजनों को सांत्वना देते जनप्रतिनिधियों का फोटो