

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा। हमीरपुर।08 नवंबर मौदहा कस्बा के पढ़ोरी मार्ग स्थित संकट मोचन हनुमान बिसंडा धाम का मेला और भंडारा शनिवार को धूमधाम से सम्पन्न हो गया। यहां आयोजित दीवारी नृत्य की टीमों को चेयरमैन रजा मोहम्मद ने शील्ड व पारितोषिक देकर सम्मानित किया है।
मौदहा ब्लाक से पढ़ोरी मार्ग पर स्थित संकट मोचन हनुमान बिसंडा धाम मंदिर में विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी मेला, भंडारा और दीवारी नृत्य का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें सुबह कन्या भोज और संत पंगत के साथ भण्डारा हुआ है। कस्बा सहित आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया है। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है। मेला में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीवारी नृत्य का आयोजन हुआ जिसमें अरतरा,परछा,परछा डेरा व मौदहा सहित अन्य टीमों ने हिस्सा लिया है। इनमें से प्रथम विजेता में परछा व द्वितीय में परछा डेरा तथा तृतीय स्थान पर रही मौदहा की दीवारी टीम को मौदहा नगरपालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद श्री नाथ ने शील्ड व पारितोषिक देकर सम्मानित किया है। इस मौके पर संकट मोचन हनुमान सेवा एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजनारायण गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामलाल पतंगा सहित भरतलाल, दिलीप गुप्ता, रामसजीवन द्विवेदी, अशोक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे हैं।