

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर। बांदा मार्ग किनारे रेलवे गेट संख्या 31 के बाहर लगे विद्युत पोल की सपोर्ट वायर में उतरे करेंट की चपेट में आकर दुकान जा रहा बालक झुलस गया। उपचार के बाद बालक की हालत सुधार है।
कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मुहाल निवासी राजू कुशवाहा का पुत्र आकाश 5 वर्ष अपने बड़े भाई विकास 7 वर्ष के साथ दुकान जा रहा था। रेलवे गेट संख्या 31 के बाहर बांदा मार्ग किनारे लगे विद्युत पोल के सपोर्ट वायर में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गया। बड़े भाई के शोर मचाने पर राहगीरों ने बालक को उठाकर परिजनों को सूचित किया परिजनों ने उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद बालक की हालत में सुधार है।