
खबर का असर…….
हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। बीते गुरुवार को घर आकर दामाद को मारपीट कर घायल करने के मामले की खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने पत्नी, ससुर सहित अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बीते गुरुवार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिलौली निवासी आलोक पुत्र राकेश को उसकी पत्नी लक्ष्मी के बुलाने पर पिता रामबहोरी निवासी ग्राम मशुरी बांदा, संतराम और छुटटन निवासी कुलकुआं महोबा और फोर व्हीलर चालक निवासी मशुरी ने मारपीट कर आलोक को लहूलुहान कर दिया था जिसे एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया था उक्त मामले की खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने पत्नी और ससुर सहित अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।