मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्राबड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्रा
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सपा कार्यालय पर गूंजा PDA का नारा: कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और पौधरोपण कर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

सपा कार्यालय पर गूंजा PDA का नारा: कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और पौधरोपण कर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन
WhatsApp Facebook

सपा कार्यालय पर गूंजा PDA का नारा: कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और पौधरोपण कर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

केराकत (जौनपुर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और ‘PDA’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के महानायक अखिलेश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे साप्ताहिक कार्यक्रमों के पांचवें दिन रविवार को केराकत विधानसभा पार्टी कार्यालय पर भव्य आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपने नेता का जन्मदिन मनाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यालय प्रांगण में फलदार पौधों का रोपण किया।
भाजपा पर बरसे विधायक तूफानी सरोज
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद क्षेत्रीय विधायक तूफानी सरोज ने सत्ताधारी दल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा:
“जो भाजपा, संघ और विश्व हिंदू परिषद प्रभु श्री राम के नहीं हो सके, वे जनता के क्या होंगे? चंदा चुराकर व्यापार करने वालों के कारण आज पूरे देश में भाजपा की छवि धूमिल हो चुकी है। सपा कार्यकर्ताओं को अब इन ‘वोट चोरों’ और ‘चंदा चोरों’ से बेहद सावधान रहने की जरूरत है।”
‘हर कार्यकर्ता खुद में अखिलेश है’
अध्यक्षीय संबोधन में नीरज पहलवान ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का एक-एक सिपाही पूरी मजबूती के साथ PDA परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन केवल एक दिन का नहीं, बल्कि एक उत्सव है जिसका आज पांचवां दिन है। आज का हर कार्यकर्ता अपने आप में ‘अखिलेश’ है। सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे गाँव-गाँव, झुग्गी-झोपड़ियों में जाकर PDA की आवाज को बुलंद करेंगे।
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प और मुंह मीठा
कार्यक्रम के दौरान विधायक तूफानी सरोज और नीरज पहलवान ने कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त रूप से आम और अमरूद के पौधे लगाए और लोगों से पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की अपील की। इसके बाद केक काटकर सभी कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
संजय सरोज, रामराज राजभर, मनोज चौहान, अशोक महाजन, आरती महाजन, शशिकला यादव, प्रदुम्न शर्मा, रामसमुझ, भगवती सरोज, गुड्डू चौहान, रमेश यादव, गोविंद यादव, समाजवादी नमन यादव, अमन यादव, योगेश, धीरज यादव सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।