A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:नाले के पानी से सडक हो रही खराब

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे के धर्मेश्वर बाबा मुहाल में नगर पंचायत द्वारा निर्मित कराए गए नाले को पुराने लाने से नहीं जोड़ने से नाले का पानी बांदा मार्ग की सड़क पर बह रहा है। इससे सड़क खराब हो रही है।

सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष अजय पाल साहू ने बताया कि नगर पंचायत ने बांदा मार्ग किनारे धर्मेश्वर बाबा मुहाल में नाला का निर्माण कराया गया है। लेकिन नए नाले को पुराने नाले से नहीं जोड़ा गया है। इस वजह से नाले का पानी सड़क पर बह रहा है।इससे सड़क में भारी भरकम गड्ढा हो गया है। जिससे आए दिन हादसे हो रहे। सपा नेता ने नाले को पुराने नाले से जोड़ने की मांग की है। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी दिनेश आर्य ने बताया कि ठेकेदार को नोटिस भेजा गया है। अगर तीन दिन के अंदर कार्य पूर्ण नहीं किया गया, तो ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!