मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*डॉ. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, अलवर आवास पर दिग्गज नेताओं का लगा तांता*नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज फुलवरिया में वार्षिकोत्सव मनाया गया।अलवर बना श्रद्धांजलि का केंद्र, जसवंत यादव के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नम हुईं हर आंखमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गोपालपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजितए 412 हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण’बाल दिवस पर कोर विश्वविद्यालय में ‘पथ प्रदर्शन’, 24 विद्यालयों के 1,500 विद्यार्थियों ने लिया भागजनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने डिंडौरी की उजियारो बाई को मिला सम्मानप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन,अंजड़ क्षेत्र में भूकंप झटके महसूस लोगों में मचा कोहराम।अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बदलाव : 28 नवंबर की परीक्षा अब दूसरी पारी में*राजेश कुमार एग्रीस्टैक लागू करने से पहले बंदोबस्त और जमाबंदी की प्रक्रिया पूरी की जाए: सुखनंदन चौधरी जम्मू-कश्मीर में राजस्व रिकॉर्ड का व्यापक सेटलमेंट एवं री-सेटलमेंट करवाने की*डॉ. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, अलवर आवास पर दिग्गज नेताओं का लगा तांता*नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज फुलवरिया में वार्षिकोत्सव मनाया गया।अलवर बना श्रद्धांजलि का केंद्र, जसवंत यादव के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नम हुईं हर आंखमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गोपालपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजितए 412 हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण’बाल दिवस पर कोर विश्वविद्यालय में ‘पथ प्रदर्शन’, 24 विद्यालयों के 1,500 विद्यार्थियों ने लिया भागजनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने डिंडौरी की उजियारो बाई को मिला सम्मानप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन,अंजड़ क्षेत्र में भूकंप झटके महसूस लोगों में मचा कोहराम।अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बदलाव : 28 नवंबर की परीक्षा अब दूसरी पारी में*राजेश कुमार एग्रीस्टैक लागू करने से पहले बंदोबस्त और जमाबंदी की प्रक्रिया पूरी की जाए: सुखनंदन चौधरी जम्मू-कश्मीर में राजस्व रिकॉर्ड का व्यापक सेटलमेंट एवं री-सेटलमेंट करवाने की
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मेघनाथ घाट पर विकास कार्यों का केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने किया अवलोकन

मेघनाथ घाट पर विकास कार्यों का केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने किया अवलोकन
WhatsApp Facebook





रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के “विकसित भारत–विकसित मध्यप्रदेश” के संकल्प को साकार करने की दिशा में कुक्षी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने नर्मदा तट स्थित पौराणिक एवं धार्मिक महत्व के मेघनाथ घाट पर संचालित विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया।

इस दौरान भाजपा धार जिला ग्रामीण अध्यक्ष चंचल पाटीदार सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। केंद्रीय राज्यमंत्री ने मौके पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अवलोकन के दौरान क्षेत्र में क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। श्रीमती ठाकुर ने कहा कि नर्मदा तट पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। सरकार का प्रयास है कि मध्यप्रदेश की पावन धरा से प्रारंभ होने वाली यह पर्यटन श्रृंखला शीघ्र ही गुजरात के केवड़िया तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि क्रूज पर्यटन के विस्तार से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी। नर्मदा तट के धार्मिक, प्राकृतिक एवं पर्यटन स्थलों को विकसित कर क्षेत्र को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

मेघनाथ घाट के विकास से स्थानीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं धार्मिक पहचान को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।