A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:शेखचांद बाबा की चादर में उमडा अकीदतमंदो का सैलाब

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। कस्बे सहित क्षेत्र के विख्यात सूफी संत हजरत शेखचांद बाबा रह. का चार दिवसीय सालाना उर्स शुक्रवार की शाम बाद नमाज़ इशा भजनों के कार्यक्रम के साथ शुरू हो गया। जिसमे शनिवार को हुसैनगंज के अथैया से चादर निकाली गई जो मोहाल भ्रमण करते हुए शाम पांच बजे आस्ताने में पेश की गई। चादर के दौरान जगह-जगह भारी लंगर का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचे अकीदतमंदों ने जमकर लंगर लिया। वहीं देर शाम आस्ताने में शानदार महफ़िल ए सिमां का आयोजन किया गया। जिसमे फैजाबाद से आए मशहूर कव्वाल साकिब अली साबरी ने शानदार कलाम पेश किए। उर्स के तीसरे दिन आज सुबह आस्ताने में फातिहा के बाद लंगर खिलाया जाएगा जबकि देर शाम महफ़िल ए सिमां का आयोजन होगा। वहीं कल कुल की फातिहा और कव्वाली के साथ चार दिवसीय उर्स का समापन होगा। उर्स में लगे झूले व दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई जिसमें लोगों ने दुकानों से जमकर खरीदारी की और बच्चे झूला झूलते नज़र आई।

 

Related Articles

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!