A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

अम्बेडकरनगर: राजकीय एकलव्य स्टेडियम में बनेंगी क्रिकेट की दो पिच

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपये से अकबरपुर स्थित राजकीय एकलव्य स्टेडियम में एक तरफ जहां क्रिकेट की दो पिच तैयार हो रहीं हैं तो वहीं जलभराव की समस्या दूर करने के लिए मैदान में मिट्टी की पटाई की जा रही है। इसके साथ ही चारों तरफ नालियों का भी निर्माण कराया जा रहा है। जूडो, जिम्नास्टिक व कुश्ती के लिए भी व्यवस्थाएं बेहतर की जा रही हैं।
12 दिसंबर 2001 में जब राजकीय एकलव्य स्टेडियम का लोकार्पण हुआ तो खेल प्रतिभाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इंडोर के साथ आउटडोर खेलों की सुविधा प्रदान करने के साथ ही एक-एक कर प्रत्येक खेल के कोच की भी तैनाती कर दी गई। इसका बड़ा लाभ खेल प्रतिभाओं को मिलने भी लगा। हालांकि इन सबके बीच खेल मैदान नीचा होने के चलते बारिश होने पर पूरा मैदान जलाशय में तब्दील हो जाता है। इससे क्रिकेट समेत अन्य आउटडोर खेल बरसात के दिनों में प्रभावित होते हैं। इसके अलावा क्रिकेट जैसे खेलों की भी बेहतर सुविधा स्टेडियम में नहीं है।
इन सबके बीच अब समस्याएं दूर होने जा रही हैं। एकलव्य स्टेडियम कार्यालय के अनुसार पांच करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से मैदान में न सिर्फ मिट्टी की पटाई की जाएगी बल्कि चारों तरफ नाली का निर्माण भी होगा। क्रिकेट की दो पिच तैयार की जा रही हैं तो जूडो, जिम्नास्टिक व कुश्ती के लिए व्यवस्थाएं और भी बेहतर होंगी। इसके लिए कार्यदायी संस्था पैक्सफेड को दो करोड़ 57 लाख रुपये की राशि भी उपलब्ध करा दी गई।
खेल प्रतिभाओं को मिलेगा लाभ
खेल शिक्षक सुधीर चतुर्वेदी व संदीप जान ने कहा कि एकलव्य स्टेडियम में व्यवस्थाएं सुधरने का खेल प्रतिभाओं को बड़़ा लाभ मिलेगा। बीते कई वर्षों से स्टेडियम से निकलने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य व राष्ट्रीयस्तर पर हो रहा है। व्यवस्थाओं में सुधार होने पर और भी प्रतिभाएं निखरकर सामने आएंगी। खेल शिक्षक मोहम्मद हसन व प्रदीप यादव ने कहा कि स्टेडियम में व्यवस्थाएं बेहतर होने का बड़ा लाभ युवाओं को मिलेगा।
तेजी से चल रहा कार्य
राजकीय एकलव्य स्टेडियम में व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए तेजी से कार्य चल रहा है। मिट्टी पटाई से जलभराव समस्या पूरी तरह दूर हो जाएगी। – शीला भट्टाचार्या, जिला क्रीड़ा अधिकारी

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!