A2Z सभी खबर सभी जिले की

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत मुक्तिधाम परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

उमरिया- पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन व मार्गदर्शन पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मुक्तिधाम पाली परिसर में बिरसिंहपुर पाली में पाली पुलिस थाना प्रभारी मदनलाल मरावी, पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी की उपस्थिति में फलदार,छायादार व औषधीय पौधे लगाकर पौधारोपण कर पौधों के संरक्षण के उद्देश्य एवं पौधों को वृक्ष बनाने का संकल्प लिया गया।
पुलिस पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने कहा कि पेड़ों की संख्या कम होने पर वातावरण में प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मानव जीवन के लिए जल एवं वायु दोनों आवश्यक है।पौधरोपण आज की आवश्यकता है। एक पेड़ मां के नाम अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान को जनता ने पूरे उत्साह के साथ अपनाया है और यह अभियान लगातार एक नई हरित क्रान्ति का रूप ले रहा है।
पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी ने बताया कि पेड़ हमें ऑक्सीजन, फल, छाया और जीवन के अन्य अनेक आवश्यक तत्व प्रदान करते हैं। इसी प्रकार एक मां हमें अपने स्नेह, समर्थन और पोषण से जीवन की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार करती है। पेड़ लगाने की इस पहल से हम अपने आस-पास के वातावरण को हरा-भरा बनाते हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलता है। जागरूकता रैली व पौधारोपण के दौरान पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी, शिखा बर्मन ,श्रीराम तिवारी व सभी उपस्थित रहे।

#umaria

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!