A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशजालौन

यूपी में आंधी-तूफान और बारिश का कहर,इन जिलों में ओले का अलर्ट

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।बीते दिनों से देश के अलग-अलग राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है।अब यूपी में भी खराब मौसम का असर दिखेगा।इस दौरान यूपी में आंधी,तूफान और बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है।मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार के लिए अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश का सिस्टम बन रहा है।इस दौरान यूपी ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।यूपी में रविवार और सोमवार को बारिश होने के आसार हैं।इस दौरान तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने के संभावना है।

*इन जिलों में अलर्ट जारी*

सहारनपुर,मेरठ,ज्योतिबाफुले नगर,मुरादाबाद,गाजियाबाद,

गौतमबुद्ध नगर,अलीगढ़,मथुरा,महामायानगर,एटा,

फिरोजाबाद,इटावा,मैनपुरी,जालौन,औरैया,झांसी और ललितपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।आने वाले दो दिन यहां तेज रफ्तार से आंधी चलने और जमकर बारिश होने की संभावना है।इसके साथ ही ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

*जानें कहां कितना रहा तापमान*

शनिवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जबकि न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।हरदोई में अधिकतम तापमान 38.5 न्यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।कानपुर में अधिकतम तापमान 38.8 न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस, लखीमपुर खीरी में अधिकतम तापमान 36.2 न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रिपोर्ट = हिमांशु सोनी ज़िला संपादक वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जालौन।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करे = 8887592943

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!