आगामी ईद की नमाज अदा करने के लिए थानों पर की जाएगी शांति समिति की बैठक
रमजान महीना चांद दिखने के अनुसार 12 मार्च से 13 मार्च से प्रारम्भ होकर 10 अप्रैल को समाप्त होना प्रस्तावित है । जुमा अल – विदा नमाज 5 अप्रैल को अदा की जायेगी । चांद दिखने के अनुसार ईद – उल – फितर का त्योहार 11 अप्रैल को मनाया जाना प्रस्तावित है । आगामी ईद एवं रमजान की नमाज के दृष्टिगत आप अपने – अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले थानों पर शांति समिति की बैठक अनिवार्य रूप से कर लें । अतः आप इस अवसर पर अपने – अपने क्षेत्रान्तर्गत आयोजित होने वाले कार्यकमों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें । इन कार्यकमों के दौरान कोई नई परम्परा प्रारम्भ नहीं की जायेगी , यदि कोई विपरीत स्थिति उत्पन्न होती है तो तत्काल उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाना सुनिश्चित करें ।