

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। मध्य प्रदेश में पांचवी और आठवीं का परिणाम घोषित हो चुका है और इन परिणामों में लाइफ लाइन कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों के द्वारा सराहनीय उपलब्धि हासिल की और स्कूल का नाम गौरवान्वित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन के द्वारा आज माता-पिता और उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। विद्यालय के प्रमुख प्रकाश नारायण अग्निहोत्री और विद्यालय की डायरेक्टर अरुणिमा अग्निहोत्री और प्राचार्य शशिकांत पाटील के द्वारा बच्चों का सम्मान किया गया!
कक्षा पांचवी के विद्यार्थियों में परिधि धनगर के द्वारा 89.5 प्रतिशत अंक अर्जित किये, पुनीत सेन के द्वारा 85 प्रतिशत, आरुष सोलंकी के द्वारा 81.75 प्रतिशत अंक पांचवी कक्षा में प्राप्त किये! इसी प्रकार कक्षा आठवीं में गरिमा पटेल 90.5 प्रतिशत, ईशा विश्वकर्मा 88.66 प्रतिशत, प्रियांशी शर्मा 88.5 प्रतिशत,आयत खान 88 प्रतिशत, भाग्यश्री अत्रे 84.16 प्रतिशत, वैष्णवी के द्वारा 83.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किये! विद्यालय स्टाफ के ओंकार लाल कुशवाह, नवीन सोलंकी और अन्य शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी! जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी मयंक साधु के द्वारा दी गई