

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। ग्राम वायल में पटेल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा पांडाल में कथा के षष्ठम् दिवस पर रात्रिकालीन आयोजन में बुधवार की रात्रि को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जिसमें कवियों ने अपनी श्रेष्ठ रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि सम्मेलन की शुरुआत भागवताचार्य पंडित प्रवीण शर्मा राधे भैय्या और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।
इस अवसर पर देवराम पाटीदार, शोभाराम पाटीदार, तुकाराम पाटीदार, दिनेश पाटीदार ने कवियों का स्वागत किया।
कवि सम्मेलन की शुरुआत डॉ कविता शर्मा ने सरस्वती वंदना से की गई। गीतकार विजय शर्मा खलघाट ने अपने हास्य-व्यंग्य के गीतों से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।
ओज कवि पंकज प्रखर सिंघाना ने अपनी ओजस्वी वाणी में काव्य पाठ करते हुए कहा कि जवानों जवानी में दम होना चाहिए, खून इस उम्र में गरम होना चाहिए। वाह भाई वाह फेम हास्य कवि डॉ.महेश अनघड़ कसरावद ने अपनी हास्य चुटकियों से श्रोताओं को हंसने पर मजबूर कर दिया।
संचालक राम परिंदा ने अपने हास्य-व्यंग्य से भरपूर संचालन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। अपने काव्य पाठ में उन्होंने मां नर्मदा की महिमा बताते हुए गीत में कहा कि तू सबकी जीवनदाई है, तेरा नाम नर्मदा माई है, गाते मुनिगन तेरे तट पर नर्मदे हर, नर्मदे हर। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रोताओं की उपस्थिति रही। अंत में आभार तुकाराम पाटीदार ने माना।
