A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:शार्ट सर्किट से लगी आग, दो दूकानें जलीं

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

कुरारा,हमीरपुर 9 जनवरी

कस्बा कुरारा के भौली रोड स्थित दो दुकान में विद्युत शॉट सर्किट से लगी आग से उसमें रखा जनरल स्टोर का सामान जलकर खाक हो गया है। दमकल दस्ते ने आग पर काबू पाया।

Related Articles

आगजनी में दोनों दुकान वाले का नुकसान हो गया है।

कस्बा कुरारा के भौली रोड जाने वाली सड़क के किनारे कस्बा के वार्ड चार निवासी बउआ पुत्र सत्तादीन तथा राजेश

पुत्र डि ममां की जनरल स्टोर की गुमटी रोड किनारे रखी हुई है।इसमें दैनिक उपयोग का सामान चूड़ी आदि का सामान बिक्री किया जाता था। बीती रात

सात बजे दोनों अपनी अपनी दुकान बंद

कर घर चले गए। तभी रात ग्यारह बजे के लगभग विद्युत शॉट सर्किट से आग लग गई। जब लोगो ने दुकान में धुंआ देखा तब तक आग की लपटे उठने लगी

तब उनकी जानकारी दी गई। लोगो ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझ सकी। तब दमकल

दस्ते को फोन से घटना की जानकारी दी गई। तब दमकल दस्ते ने आग पर काबू पाया । दोनों की दुकान का समान जलकर राख हो गया है। आगजनी में राजेश ने बताया कि लाखों का नुकसान हुआ है। थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

Show More
Back to top button